• February 25, 2026 2:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झाड़ फूंक के चक्कर में गई बच्चे की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 12, 2022

राज – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत सारिलचक गांव में रविवार को सर्पदंश के शिकार बच्चे की झाड़ फूंक के चक्कर में जान चली गई। मृतक 6 वर्षीय अंकित कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चा सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय मोहनपुर गांव ले जाकर उसका झाड़ फूंक कराने लगे।
ओझा ने परिवार को आश्वस्त किया कि वह बच्चे को ठीक कर देगा। घंटों तक ओझा झाड़ फूंक का पाखंड करता रहा। हालत बिगड़ने परिजन बच्चे को सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की मानें तो समय रहते बच्चे को लाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मौत के बाद परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी।