• June 25, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शपथ ग्रहण करने आई मुखिया गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2022

रोहित – 7903735887 

राजगीर प्रखंड परिसर से शनिवार को सिलाव थाना पुलिस ने पथरौरा पंचायत की हत्यारोपी महिला मुखिया रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया। सिलाव थाना क्षेत्र के हलीमचक मोड़ के समीप 19 नवंबर को छबिलापुर के चंदौरा निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ मानो की गोली मार हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने केस दर्ज कराया था। जिसमें रेखा देवी नामजद थीं। नवनिर्वाचित मुखिया शपथ ग्रहण करने पहुंची थी। उसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई।

मौके पर मुखिया के साथ आए अधिवक्ता कोर्ट के आदेश की प्रति पुलिस को दिखा रहे थे। जिस पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश था। इसके बाद भी पुलिस महिला मुखिया को गिरफ्तार कर ले गई।

बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश है कि जिन्होंने अबतक शपथ ग्रहण नहीं किया है उन्हें 24 से 31 जनवरी तक शपथ दिला देनी है। शनिवार को मुखिया के वकील कोर्ट का आर्डर लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने शपथ ग्रहण के लिए बुलाया था। इधर, पुलिस आदेश की जानकारी से इनकार कर रही है। कोर्ट ने केस डायरी जमा नहीं करने के कारण गिरफ्तारी पर रोक लगायी है। इसके लिए कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगायी है। फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि पुलिस को आदेश की जानकारी नहीं है। मुखिया के वकील धनंजय कुमार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है। यह कोर्ट की अवमानना का मामला है।