• February 25, 2026 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- ठिठुरते बदन पर गर्म कपड़े रख मुखिया ने मनाई सास की पुण्यतिथि…

ByReporter Pranay Raj

Jan 25, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – अस्थावां पंचायत के मुखिया लाडली सिन्हा ने सामाजिक सरोकार कार्य कर सास की पुण्यतिथि मनाई। मुखिया ने सास धनवंती देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर शिव मंदिर में गरीबों बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया पति विजय यादव भी मौजूद थे। ठिठुरते बदन पर कंबल की गर्माहट महसूस होने पर गरीब दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगे। साथ ही मुखिया के कार्यों की सराहना हो रही थी। इलाके के गरीब बुजुर्ग, असहाय, दिव्यांगों को कंबल दिया गया। मुखिया ने कहा कि सभी वार्डो के गरीब असहाय और बुजुर्गो के बीच 50 से अधिक लोगो को कंबल दिया गया। मुखिया पति ने बताया कि गरीब, शोषित, पीड़ित, दलित और असहायों को सहारा देना मानव धर्म है। डंड के मौसम में कंपकंपाते लोग, जिनके पास बचाव के लिए कोई साधन नहीं है। वैसे लोगो को एक कंबल देकर डंड में राहत दिलाना ही मानव सेवा है। इस मौके पर वार्ड सदस्य चन्दन पासवान, जगदेव नेता, सुबोध कुमार, सरयुग यादव सहित अन्य लोग उपिस्थत थे।