• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भक्तिरस से सराबोर हो रहा मघड़ा का गुफापर गांव, जानें आयोजन …

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2023

राज- 7903735887 

बिहारशरीफ प्रखंड के मघड़ा-गुफापर गांव में मंत्री श्रवण कुमार ने दीप जलाकर व आरती उतार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की। इसमें अयोध्या धाम से आए आचार्य श्री मिथलेशानंदनीशरण महाराज ने भक्तों को जीवन का सार बताया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन सबसे उत्तम है। हम इस जन्म को यूं ही व्यर्थ न गवाएं। जिस दिन हम स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरों के लिए जीना सीख जाएंगे, उस दिन से विश्वकल्याण होने लगेगा। लेने की नहीं, देने की प्रवृति रखें। इसके पहले सैकड़ों भक्तों ने कलश शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया था।

मंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत यज्ञ के आयोजन मात्र से ही सारे पाप कट जाते हैं। कथा श्रवण मात्र से जीवन संवर जाता है। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के ब्रजेश प्रसाद ने बताया कि यह ज्ञान यज्ञ 16 मई तक चलेगा। इसके बाद 17 मई को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ मुख्य यजमान गुफापर निवासी निर्मला देवी एवं स्मृतिशेष लक्ष्मण प्रसाद सिंह जी के सम्मान में किया जा रहा है। यज्ञ साधना में साधना प्रसाद, विश्वास कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, विवेक, अमितेश कुमार, इंद्रदेव, चंदन, जयंत, हरिकेश चंद्र, अवनीश, अविनाश, विपुल, शैलेंद्र, जितेंद्र, राजकमल, भवदेव प्रसाद, प्रत्युष विश्वास, शिबू व अन्य सहयोग कर रहे हैं।