• Tue. May 13th, 2025

    Har Khabar Har Samay

    न्यूज नालंदा – दुल्हन की फंदे पर मिली लाश, जाने घटना…

    Byprn raj

    May 12, 2025

    राज – 9334160742 

    राजगीर थाना अंतर्गतठाकुर स्थान गांव में शादी के एक सप्ताह बाद फंदे पर दुल्हन की लटकी मिली। मृतका अरुण कुमार की 21 वर्षीया पत्नी डॉली कुमारी थीं।
    डौली की शादी 5 मई को हुई थी। घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। उसी दौरान घटना हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि नवविवाहिता की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। जिससे वह नाराज थी। इसी कारण उसने जान दे दी। पुलिस जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
    खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव निवासी मायके के परिवार ने बताया कि 5 मई को शादी हुई थी। रविवार को ससुराल के परिवार से उसकी मौत की खबर मिली। ससुराली परिवार ने बताया कि घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। नवविवाहिता अकेली थी। देर शाम परिवार घर लौटा तो फंदे पर लटकी नवविवाहिता की लाश मिली। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है।
    ग्रामीणों में चर्चा है कि शादी से डौली खुश नहीं थी। इस कारण उसने जान दे दी।
    थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।