राहुल रंजन – 9334160742
एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक मोड़ के पास रविवार को परिजन व ग्रामीणों ने बस खलासी का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। शनिवार को शाम हिलसा के कामता हॉल्ट के पास ट्रक व बस की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें बस खलासी की मौत हो गई।
बस सवार फतुहा से शव का दाह संस्कार कर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक अतरामचक गांव निवासी स्व. बालेश्वर प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र विजय प्रसाद हैं। अधेड़ पूजा ट्रेवल्स में खलासी थे। जाम की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। सीओ ने परिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रित को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। तब घंटों बाद मार्ग से जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि मार्ग पर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

