• June 6, 2025 9:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पोल में बांध अधेड़ की पिटाई, जानें घटना…

Nov 18, 2022

राज – 7903735887 

लहेरी थाना अंतर्गत भरावपर के समीप शुक्रवार को भीड़ ने खदेड़कर एक मोबाइल झपट्‌टामार को पकड़ लिया। भीड़ बदमाश को पोल में बांध, उसकी पिटाई करने लगी। घटना के बाद पहुंची पुलिस कथित बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान बदमाश छात्रा का मोबाइल झपटकर भागने लगा। छात्रा की शोर सुन राहगीरों ने बदमाश को पकड़ लिया। फिर पोल में बांधकर उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि अधेड़ का इलाज कराया जा रहा है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।