• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिकअप में बना था तहखाना, तलाशी लेने पर पुलिस हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Dec 5, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

दीपनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद ने शनिवार को परिवान कार्यालय के समीप कार्रवाई कर पिकअप में बने तहखाने से करीब चार लाख की अंग्रेजी शराब जब्त की। साथ ही दो अंतरजिला धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। खेप को झारखंड से खगड़िया ले जाया जा रहा था। उसी दौरान कार्रवाई हुई।
तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की 1085 बोतल शराब जब्त हुई। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाजों में सहरसा जिला के कहरा गांव निवासी शमशुल का पुत्र गुफरान और खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी दयानंद यादव का पुत्र अभिनंदन यादव है।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पिकअप के तहखाना में झारखंड से शराब खगड़िया ले जाई जा रही थी। कुल 275 लीटर शराब जब्त हुई।