• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब धंधेबाजों का दुस्साहस, मार दी बच्चे को गोली…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2021

आशीष – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गुरुवार की रात शराब धंधेबाजाें ने दुस्साहस कापरिचय देते हुए 8 साल के बच्चे को गोली मार दी। जख्मी मनोज मांझी के पुत्र रवि मांझी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पिता ने 5 लोगों को आरोपित किया है। घटना का आरोप इलाके के शराब धंधेबाजों पर है।
ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी के घर में शादी समारोह चल रहा था। उसी दौरान गांव के शराब धंधेबाजों से झगड़ा हो गया। धंधेबाज मारपीट करते हुए गोलीबारी करने लगे। उसी दौरान बच्चे को गोली लग गई। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।