• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्रकार की गिरफ्तारी से भाजपाइयों में उबाल, आक्रोश मार्च…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887 

महाराष्ट्र में पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी से नालंदा जिला के भाजपाइयों में उबाल देखा जा रहा है। गुरुवार को सिलाव में आक्रोश मार्च निकाल भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। राजगीर ग्रामीण के भाजपा युवाध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ मोहित ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी नाकामी उजागर होने के डर से पत्रकारों को झूठे केस में फंसा रही है। सुधीर कुमार ने कहा पत्रकारों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के निक्कमी सरकार को बर्खस्त कर देना चाहिए।