• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला से 75 लाख हड़पने का आरोपी बड़ी पहाड़ी में छिपा था…

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2021

राज – 7903735887 

छबिलापुर थाना पुलिस ने बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में छापेमारी कर 75 लाख गबन के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सिलाव थाना क्षेत्र के गोरावां गांव निवासी उपेंद्र कुमार है। आरोपी ने जमीन बिक्री का झांसा दे रकम लिया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी गांव से फरार था। गुप्त सूचना पर उसकी गिरफ्तारी हुई।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पटना निवासी सुनीता कुमारी से बदमाश ने जमीन रजिस्ट्री का झांसा दे 75 लाख लिया था। रुपया लेने के बाद वह रजिस्ट्री करने में टालमटोल कर रहा था। रकम मांगने पर उसने देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।