• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 13.80 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर 13.80 लाख हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अस्थाना गांव निवासी रामशरण महतो का पुत्र अशोक कुमार उर्फ अशोक महतो है।

भरावपर निवासी राजीव रंजन ने 13 अप्रैल को गबन का केस दर्ज कराया था। आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर, राजीव से व्यापार के लिए 18.50 लाख रुपया कर्ज लिया। जिसमें 4.70 लाख लौटाया। बकाया रुपया मांगने पर बदमाश ने लौटाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।