राज – 9334160742
सोहसराय थाना पुलिस को चकमा दे, गिरफ्तार अपहरण का आरोपित ट्रेन से फरार हो गया। पुलिस टीम ने दिल्ली से अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित दीपू कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ट्रेन से दोनों काे बिहारशरीफ ला रही थी। उसी दौरान कानपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपित पुलिस को चकमा दे, हिरासत से फरार हो गया।
21 अप्रैल को आरोपित, किशोरी संग फरार हो गया था। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई। किशोरी की तबीयत खराब थी। उसका इलाज भी कराया गया।
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ट्रेन से बिहारशरीफ ला रही थी। कानपुर में आरोपित पुलिस को चकमा दे हिरासत से फरार हो गया। हिरासत से फरार होने का अलग से केस दर्ज किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

