• February 25, 2026 11:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरों का आतंक जेवर दुकान से 5 लाख की चोरी

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2021

सौरभ – 7903735887 

चंडी थाना इलाके के जैतीपुर मोड़ के पास चोरों ने जेवर दुकान को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपये की सम्पत्ति चुरा ली।  दुकान का शटर उचकाकर चोर अंदर घुसे थे। मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक मिथलेश कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे। सुबह में टहलने निकले तो स्थानीय लोगों ने चोरी की सूचना दी। दुकान पहुंचे तो शटर उचका हुआ था। तिजोरी में रखे सोने के जेवर व करीब 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि छोटी सी दुकान में उन्होंने अपनी सारी पूंजी लगा दी। चोरों ने उन्हें बर्बाद कर दिया। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस छानबीन के लिए गयी थी।