• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोर को सड़क पर पटक, उसे बांधकर पीटा, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2023

राज- 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं मोहल्ला में शुक्रवार को भीड़ किशोर के हाथ-पैर तार से बांध उसकी पिटाई कर दी। किराना दुकान से कुरकुरे का कार्टन चोरी करने के आरोप दर्जनों की भीड़ किशोर पर लात-घूंसे बरसा रही थी। बांधकर किशोर को सड़क किनारे पार दिया गया था। सूचना पाकर आई पुलिस किशोर को अभिरक्षा में ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोर एक दुकान से कुरकुरे का कार्टन चोरी कर भाग रहा था। दुकानदार के शोर मचाने पर भीड़ उसे पकड़ ली। फिर आक्रोशित लोग किशोर को बांधक सड़क पर पटक दिए और लात-घूंसे से उसकी पिटाई करने लगे।
प्रभारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांचोपरांत दोषियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई होगी।