• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- गलत नीयत से किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज….

ByReporter Pranay Raj

Mar 15, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889

सोहसराय थाना अंतर्गत एक मोहल्ला से गलत नीयत से किशोरी के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। अपहृता की मां ने रविवार को घटना की एफआईआर थाने में दर्ज कराई। जिसमें खासगंज निवासी सुरेश महतो समेत अन्य को आरोपित किया गया है। आरोपों में महिला ने बताया है कि वह 2 मार्च को रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। लौटने पर उनकी पुत्री घर से गायब मिली। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। आरोपी ने सहयोगियों के साथ मिल गलत नीयत से उनकी पुत्री को अगवा किया है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।