• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉश इलाके से किशोरी का अपहरण…..

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2020

राज की रिपोर्ट – 7079013889

बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से किशोरी के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृता के पिता ने थाने में एफआईआर में दर्ज कराई है । दर्ज मामले में नवादा जिला निवासी प्रियंका देवी और उसके देवर कौशल कुमार को आरोपित किया गया है। दोनों पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप है। आरोपों में माने तो सोमवार को उनकी बेटी घर से निकली, जिसके बाद नहीं लौटी। चार दिनों से उनके घर रिश्तेदार प्रियंका आई थीं। महिला ने उनकी बेटी की बात अपने देवर से कराई थी। उन्हें संदेह है कि महिला और उसके देवर ने शादी की नीयत से नाबालिग बेटी को अगवा किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।