• November 20, 2025 6:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी को बंधक बना दो दिनों तक किया दुष्कर्म, 5 बदमाशों पर केस…

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत एक गांव से किशोरी को अगवा कर, दो दिनों तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 15 वर्षीया पीड़िता के भाई ने घटना की प्राथमिकी दीपनगर थाना में दर्ज कराई है। जिसमें गांव के शिवम पांडेय व चार अज्ञात को आरोपित किया गया है।
गुरुवार को भाई एसपी कार्यालय पहुंचा। जहां आवेदन देकर युवक ने वरीय अधिकारी से आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई।
आरोपों में भाई ने बताया है कि 31 मई को उसकी बहन बाजार जाने निकली थी। उसी दौरान शिवम अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर, चार पहिया वाहन से उसकी बहन को अगवा कर लिया। सामाजिक दबाव बनाने पर दो दिनों के बाद बहन को रिहा किया।
थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि बुधवार को घटना की प्राथमिकी का आवेदन प्राप्त हुआ। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। प्रारंभिक जांच में घटना प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।