• June 7, 2025 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक अंडे के कारण किशोर लटका फंदे पर, जाने घटना…

Nov 16, 2023

सूरज – 7903735887 

परवलपुर थाना अंतर्गत् पवई गांव में मां की फटकार से आहत किशोर ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन चिंताजनक हालात में 16 वर्षीय सुमित कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां से किशोर को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि किशोर अंडा पकाने किचने गया था। जहां उससे अंडा जमीन पर गिरकर फूट गए। जिससे नाराज हो मां किशोर को फटकार लगाने लगी। जिससे आहत हो किशोर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। दर्द से कहराने पर परिवार को घटना की भनक लगी। तब उसे फंदे से निकाल अस्पताल लाया गया।