• November 20, 2025 8:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भ्रष्टाचार की सीमा पार करने वाला निलंबित सीओ गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Dec 10, 2022

राज  – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार की सीमा पार करने वाले सीओ संतोष कुमार चौधरी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। निलंबन के बाद भी सीओ गलत तरीके से म्यूटेशन कार्य कर रहे थे। जांच के बाद डीएम के आदेश पर डीसीएलआर ने केस दर्ज कराया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
सरकारी भूमि का गलत तरीके से दाखिल खारीज करने के आरोप में सीओ को विभाग द्वारा निलंबित किया गया था। रेल विभाग, जिला परिषद, धार्मिक न्यास परिषद की भूमि के दाखिल खरिज करने की उन्होंने अनुमति दी थी।
डीसीएलआर संजय कुमार ने बताया कि निलंबन के बाद भी सीओ गलत तरीके से सरकारी कार्य कर रहे थे। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।