• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेलकर्मी की संदिग्ध मौत, जानें किस पर लगा हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Nov 18, 2020

राज की रिपोर्ट- 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलनी में मंगलवार की रात संदिग्धा हालत में कारखाना कर्मी की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतक गया जिला के विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक-नैली गांव निवासी शालीग्राम मिस्त्री के पुत्र पप्पू कुमार सवारी डिब्बा मरम्मती कारखाना में तकनीशियन-1 के पद पर कार्यरत थे। पत्नी फांसी लगा खुदकुशी बता रही है। जबकि, पिता घेरलू कलह में बहू पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
सहकर्मियों ने बताया कि देर रात महिला की शोर सुन वे लोग उनके फ्लैट में पहुंचे। अचेता अवस्था में कर्मी बेड पर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि फांसी लगाकर पति ने खुदकुशी की। जबकि, गर्दन पर फंदे के निशान नहीं थे। इतना ही नहीं महिला स्वयं फंदे से पति को उतारने की बात कह रही थी।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है। पिता के आरोपों की जांच शुरु कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।