• June 6, 2025 9:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोर्ट फायरिंग में संदिग्ध से पूछताछ, चर्चा रुपए के लिए….

Feb 16, 2022

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ परिसर में मंगलवार को एक सनकी ने फायिरंग कर दहशत फैला दी थी। घटना के बाद से पक्षकारों और वकीलों में दहशत का आलम है। लोग कोर्ट परिसर के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

चर्चा है कि जमानत का ठेका पर किसी ने एक युवक से मोटी रकम ली थी। जमानत नहीं होने से आक्रोशित हो युवक ने घटना को अंजाम दिया। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लेगी।