• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पहले चरण में 415 गाँवों का होगा सर्वे …..

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बंदोबस्त शाखा के माध्यम से संचालित भूमि सर्वे के कार्यों की समीक्षा की। प्रथम चरण में जिला के 415 ग्राम का सर्वे किया जाना है। सर्वे कार्य के अंतर्गत अब तक 413 ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। सर्वे के लिए गांव की सीमा का सत्यापन कार्य ट्राई जंक्शन के निर्धारण कार्य के साथ-साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को सर्वे कार्य के लिए लगाए जा रहे शिविर का निरीक्षण एवं कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। सर्वे कार्य के लिए अतिरिक्त उपकरण एवं संसाधन की आवश्यकता का आकलन कर अधियाचना विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी बंदोबस्त सहित विभिन्न सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।