• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति की मौत के बाद बनी तीन बच्चों का सहारा, अब काल ने लीला…

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2022

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के भगबल बिगहा गांव में शनिवार की शाम ठनका से महिला किसान की मौत हो गई। मृतका स्व. सुरेंद्र प्रसाद की 55 वर्षीया पत्नी मीना देवी है। पति की मौत के बाद महिला किसानी कर तीन बच्चों की परवरिश कर रही थी। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

ग्रामीणों ने बताया कि 2004 में महिला के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह खेती कर दो बेटी और एक बेटे की परवरिश कर रही थी। एक बेटी की शादी कर चुकी थी। दिन में महिला खेत में कर रही थी। उसी दौरान शाम में अचानक तेज बारिश आ गई। उसी क्रम में ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।