राज – 9334160742
रहुई थाना पुलिस ने जगतनंदनपुर गांव में वैशाली कनेक्शन से गांजा सप्लाई किए जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा है। गिरफ्तार तस्कर जगतनंदनपुर गांव निवासी राजाराम यादव का पुत्र सुजीत कुमार और वैशाली जिला के चिनकोटा गांव निवासी स्व. भोला राय का पुत्र संजय कुमार है। मोके से 500 ग्राम गांजा, 4.20 लाख नगदी व एक मोबाइल बरामद हुआ। एक लग्जरी कार भी जब्त किया गया।
थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद मजिस्ट्रेट की तैनाती कर सुजीत कुमार के घर के पास किराना दुकान में तलाशी ली गई। जहां से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार सुजीत ने बताया कि सप्लायर संजय है। जो लग्जरी वाहन से जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने खदेड़कर सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 4.20 लाख रुपया बरामद हुआ। छापेमारी में दारोगा संतोष कुमार सुमन, सौरभ कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

