• June 7, 2025 12:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंधविश्वास ने ले ली बच्चे की जान, जाने घटना…

Sep 26, 2023

सूरज – 7903735887 

थरथरी ना क्षेत्र के वस्तापर गांव में अखिलेश चौहान के 10 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार को बिच्छू ने काट लिया। परिजन झाड़फूंक करवाने लगे। जिससे तबियत बिगड़ गयी। परिजन उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती गराए। जहां उसकी जान चली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान वह बिच्छू डंक का शिकार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए, उसका झाड़फूंक कराने लगे। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आखिरी समय परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए। जहां उसकी मौत हो गइ। ग्रामीणों की मानें तो इलाज में देरी से बच्चे की जा गई।