• June 20, 2025 6:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अनुज हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, जानें क्यों हुई थी वारदात..

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा ओपी इलाके में 15 जनवरी को बदमाशों ने बराह निवासी अनुज सिंह की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अरविंद सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। भूमि विवाद में ढाई लाख की सुपारी देकर हत्याकांड को शूटरों ने अंजाम दिया था।
पुलिस ने शुक्रवार की रात दूसरे आरोपी हरनौत के महतवर निवासी रामलगन संह के पुत्र कुंदन कुमार आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। आदितय सुपारी किलर बताया जा रहाहै। डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि सुपारी किलरों ने घटना को अंजाम दिया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।