• November 20, 2025 7:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सनराज कोचिंग के छात्रों का जलवा, इंटर में 143 छात्रों ने मारी बाजी ,लाए 85 प्रतिशत तक अंक ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 16, 2022

राज – 7903735887 

सोहसराय स्थित सनराइज कोचिंग सेंटर के करीब 143  छात्र-छात्राओं ने इंटर परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। 4  छात्रों ने 80 प्रतिशित से अधिक व 130 ने फर्स्ट डिवीजन के मार्क्स लाएं। जिसमें से अंजली कुमारी ने 85%, सुशांत कुमार ने 83% ,नेहा कुमारी ने 81% गुड़िया कुमारी 79% और  प्रीति कुमारी 76% अंक प्राप्त की | संचालक श्रवण कुमार मेहता ने मिठाई खिलाकर सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

संचालक ने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही थी। उसके बाद कोचिंग खुलने पर स्पेशल कोर्स के माध्यम से सिलेबस पूरा किया गया। संस्थान से इंटर परीक्षा में कुल 143  छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे । जिसमें से 4 छात्र-छात्राओं ने 80 से 85 % तो 130 बच्चों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 9 दूसरा स्थान प्राप्त किया | होली के एक दिन पूर्व रिजल्ट आने से होली का रंग दुगना हो गया जो इनके मुस्कुराते हुए चेहरे को देख कर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है | कि ये लोग कितने खुश हैं | इस मौके पर छात्र – छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी |