• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एकाएक दर्जनों स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जाने क्या हुआ..

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2023

सूरज – 7903735887 

परवलपुर थाना क्षेत्र के बाना विगहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं विषैले पौधे का फल खाने से बीमार पड़ गए। परिजन ने बताया कि विद्यालय के पीछे एक जंगली पौधे में लगे फल को स्कूली बच्चे खा लिए, उसके बाद सभी के पेट में दर्द और बेहोशी आने लगा। बच्चों को उल्टी के साथ दस्त होने लगा। यह सूचना मिलते ही परिजन अपने बच्चों को देखने के लिए दौड़ पड़े। एवं कुछ छात्र को उप स्वास्थ्य केन्द्र परवलपुर में भर्ती कराया गया तथा कुछ छात्राें को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
बीमार बच्चों में गरीबन कुमार, सतोला कुमारी, सौरभ कुमार, पायल कुमारी, सुजंता कुमारी, धीरज कुमार, ज्योति कुमारी, टिक्कु कुमारी, पिंकी कुमारी, गोपाल, पायल कुमारी, चंदन कुमार, सीता कुमार, रामजी, लक्ष्मण, शिवम, सुजाता कुमारी एवं रजनी कुमारी आदि दो दर्जन से अधिक लोग हैं। एक बच्चें को परवलपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र से बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में बाना विगहा प्राथमिक विद्यालय के प्राधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने बताया कि टिफिन होने के दौरान खेल खेल में बच्चों ने जंगली फल खा लिया। इसके बाद मैंने इसकी सूचना घर वालों को दे दी। मौके पर परवलपुर थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।