• February 25, 2026 12:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजनीति शास्त्र के छात्रों ने टटोली वोटरों की नब्ज…

ByReporter Pranay Raj

Oct 31, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887 

नालंदा कॉलेज के राजनीति शास्त्र के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र के सोहसराय में चुनावी सर्वेक्षण में वोटरों की नब्ज टटोली। छात्रों के अदालत में वोटरों ने बेबाकी से जवाब दिया। यह अभियान लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही मतदान के प्रति वोटरों के सजगता की भी जानकारी ली जार ही है।
सर्वेक्षण की आयोजक सह प्राचार्य प्रो. श्यामा राय ने चुनावी सर्वेक्षण में भाग ले रहे युवाओं को कहा कि इससे जिले की राजनीतिक समझ पता करने में आसानी होगी। जिले के लोग किन बातों को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं। उनके लिए प्रमुख मुद्दे कौन कौन से हैं। उनकी सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं। यह सभी जानने में आसानी होगी।
रोचक प्रश्न
1. मतदान जरूरी या काम, आप वोट डालेंगे या नहीं।
2. नेताओं की घोषणाओं पर आप कितना विश्वास करते हैं।
3. किसी नेता ने आपसे संपर्क किया या नहीं। इससे क्या प्रभाव पड़ा।
4 . सरकार को नालंदा में और क्या करना चाहिए |