• June 7, 2025 12:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 499 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर छात्र हुआ बेहोश, जानें मामला…

Feb 1, 2023

राज – 7903735887 

499 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर छात्र बेहोश हो गया। यह घटना बुधवार को शहर के ब्रिलिएंट कांवेंट परीक्षा केंद्र पर हुई। अल्लामा इकबाल कॉलेज के छात्र मनीष शंकर ने फार्म भरने के दौरान भूलवश मेल की जगह फिमेल लिख दिया था।

इस कारण उसका इंटर परीक्षा का सेंटर लड़कियों के सेंटर में आ गया। परीक्षा के दौरान लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे वह अचेत हो गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सेंटर पर कुल 499 छात्राएं परीक्षा दे रही थीं। किशोर की भूल के कारण अब उसे लड़कियों के सेंटर पर अन्य विषयों की परीक्षा देनी होगी।