• November 20, 2025 7:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हड़ताली कर्मियों ने झाड़ू दिखा सफाई कार्य कराया बंद, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Sep 14, 2021

राज – 7903735887 

नगर निगम के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर की हालत नारकीय हो गई। चौक-चौराहों, गलियों में कचरा का अंबार है। कचरा के सड़ांध के कारण वहां से गुजरना मुश्किल है।

मंगलवार को नगर आयुक्त निजी कर्मियों से अस्पताल चौक पर कचरा उठवा रहे थे। जिसकी भनक लगने पर दर्जनों हड़ताली कर्मी हाथ में झाड़ू ले आ गए और जबरन काम को बंद करा दिया। हंगामा की सूचना पर डीएसपी, थानाध्यक्ष दलबल के साथ आ गए। पुलिस व सफाई कर्मियों के बीच हाथापाई भी हो गई। कर्मियों की जिद के सामने सफाई कार्य बंद करना पड़ा। नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल समेत अन्य निगम अधिकारी मौके पर मौजूद थे।