• November 20, 2025 7:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध संबंध में गला दबाकर हत्या, जानें आरोपी …..

ByReporter Pranay Raj

Feb 14, 2022

राज – 7903735887 

हिलसा शहर के सरस्वती कॉलोनी में अवैध संबंध का विरोध करने पर गला दबाकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका कुणाल कुमार की 26 वर्षीया पत्नी गनिता कुमारी है। उसकी मां पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र स्थित छोटकी केवई गांव निवासी शकुंतला देवी ने दामाद समेत छह लोगों को आरोपित बनाकर एफआईआर करायी है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिकी के अनुसार छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। गनिता इसका विरोध करती थी। इसी खुन्नस में ससुराल के लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या की अफवाह फैला दी। मोहल्ले के लोगों ने ही फोन कर उन्हें बेटी की मौत की जानकारी दी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रविवार को परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। इसी दौरान महिला ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।