• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने युवक को मार दी दो गोलियां, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2024

राज – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद में बदमाशों ने युवक को दो गोलियां मार दी। जख्मी विकास कुमार है। युवक के हाथ में गोलियां लगी है। इसके बाद शरीर के कई स्थानों पर छींटा भी लगा।

जख्मी विकास कुमार ने बताया कि उनका गांव के ही रहने वाले इंद्रदेव प्रसाद से बीते एक साल से जमीन का विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले 22 कट्ठा जमीन खरीदी थी। उस समय जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं था। लेकिन कुछ पहले इंद्रदेव प्रसाद ने जबरदस्ती कहा कि यह जमीन उनकी है और उन्होंने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। सुबह खेत जुताई के दौरान विकास कुमार के ऊपर इंद्रदेव प्रसाद और उनके बेटे ने उन पर गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।