• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मेहनतकश होंगे मालामाल, अत्याधुनिक ई रिक्शा शो रूम का शुभारंभ; कीमत बहुत कम…

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2022

राज – 7903735887 

मेहनतकशों के लिए अच्छी खबर है। शहर के मोगल कुआं के न्यू रहुई रोड में शनिवार को उड़ान कंपनी के ई रिक्शा शो रूम की शुरूआत की गई। यह रिक्शा अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसके तकनीक का इस्तेमाल कर चालक मालामाल होंगे।

संचालक राकेश कुमार, चितरंजन कुमार और अमीत कुमार ने बताया कि शो रूम में उड़ान कंपनी के माल वाहक और ई रिक्शा उपलब्ध है। पर्यावरण को ध्यान में रखकर कंपनी द्वारा इसका निर्माण किया गया है। 1 लाख 62 हजार में माल वाहक तो टॉप मॉडल के ई रिक्शा एक लाख 60 हजार से 70 हजार के बीच उपलब्ध है।

कंपनी की खासियत यह है कि महज 4 घंटा चार्ज करने के बाद 150 किलो मीटर तक का का सफर आसानी से किया जा सकता है। माल वाहक पर साढ़े छह सौ किलो तक के वजन के सामान ढोने की क्षमता है। चालकों की सुविधा के लिए सर्विस सेंटर और फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। बेरोजगारी दूर करने में यह अत्याधुनिक रिक्शा युवाओं की मदद करेगा। इस मौके पर उमेश कुमार गुप्ता, शंकर यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।