• November 20, 2025 6:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फेम ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के स्टेट हेड गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2021

आशीष – 7903735887 

फेम ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के स्टेड हेड को दीपनगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात टारपर गांव से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी अधिकारी नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। पड़ोसियों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि कंपनी का स्टेट हेड परबलपुर बर्थडे पार्टी में गया था। जहां से वह नशे में टारपर स्थित किराए के मकान में लौटा और हंगामा करने। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे पकड़ा गया। जांच में नशे की पुष्टि के बाद शराबी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।