• June 6, 2025 11:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मेला में फायरिंग से मची भगदड़, जानें घटना…

May 12, 2023

सूरज- 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के महमुदाबाद गांव में रासलीला मेला में कुछ मनचले महिलाओं से छेड़खानी कर रहे थे। भीड़ ने मनचलों की धुनाई कर दी। कुछ देर बाद मनचले अपने कई साथियों के साथ पहुंचे और फायरिंग कर दहशत फैला दी। करीब दर्जनभर राउंड फायरिंग से गांव गूंज उठा। गुस्से में ग्रामीणों ने बदमाशों की तीन बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नौ दिवसीय रासलीला का आयोजन किया गया था। अंतिम दिन मेला लगा था। मेला में ही कुछ मनचले महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। इसके बाद भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।
करीब एक घंटा बाद दर्जनभर बदमाश पहुंचकर फायरिंग करने लगे। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने गोलीबारी की घटना से इंकार किया है।