राहुल रंजन – 9334160742
इसलामपुर थाना के एक दारोगा समेत पांच कर्मियों पर एसपी की गाज गिरी है। सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। पदाधिकारी और कर्मियों पर कर्तव्य में लापरवाही व जनता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई। सस्पेंड होने वालों में इसलामपुर थाना के सिपाही मो. आशिफ, लव कुमार सिंह, करण कुमार, चालक सिपाही जीतू कुमार शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के नागरिक लगातार एसपी व अन्य वरीय अधिकारियों से दारोगा व अन्य कर्मियों की शिकायत कर रहे थे। एसपी ने हिलसा डीएसपी-2 को जांच की जिम्मेवारी दी। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया।
एसपी भारत सोनी ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही व जनता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में सभी पर कार्रवाई की गई। सामान्य जीवन भत्ता पर सभी को सस्पेंड कर दिया गया है।

