• June 7, 2025 12:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंस्पेक्टर रैंक के थानेदार पर गिरी एसपी की गाज, सस्पेंड…

Jul 17, 2021

राज – 7903735887 

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों पर एसपी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इस बार एसपी हरि प्रसाथ एस की गाज गिरियक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह पर गिरी है। कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में थानेदार को सस्पेंड कर उन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। एसपी की अनुशंसा पर मुख्यालय के अधिकारी ने सस्पेंड करने के साथ विभागीय कार्रवाई का फरमान सुनाया।

कुछ दिन पहले एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया था। जहां अनेकों खामियां मिली। इसके अलावा वह बिना छुट्‌टी के ड्यूटी से गायब हो गए थे।

एसपी ने बताया कि गिरियक थानाध्यक्ष को कर्तव्य के लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया। उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राजगीर डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद मुख्यालय के आदेश पर कार्रवाई हुई।