• November 20, 2025 7:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रफ्तार का कहर : टक्कर के बाद 2 टुकड़ों में बंटी बाइक, जानें हादसा ….

ByReporter Pranay Raj

May 31, 2022

राजा – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव के पास एसएच 78 पर मंगलवार की शाम हाइवा(ट्रक)से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। हादसे में बाइक का दो हिस्सा हो गया । मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के नीमगंज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अभिषेक राज के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिजन के चित्कार से अस्पताल परिसर में मातम छा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार नूरसराय से भागन बिगहा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि वह नूरसराय कैसे गया, इसका पता नहीं है। पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि अभिषेक नाम के युवक का एक्सीडेंट हो गया है। सदर अस्पताल पहुंचने पर शव की पहचान हुई। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह पिता के व्यापार में हाथ बटाता था। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।