• November 20, 2025 6:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी ने पौधारोपण कर रोटरी क्लब बिहारशरीफ के कार्यक्रम की शुरुआत ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 10, 2024

राज – 7903735887 

बिहार थाना परिसर में  रोटरी क्लब बिहारशरीफ द्वारा पौधरोपण सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। एसपी अशोक मिश्रा ने पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद स्वास्थ्य जांच कराया। दक्ष डॉक्टरों ने 100 जवानों की स्वास्थ्य जांच कर उचित सलाह व दवाएं दी।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने बताया कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में प्रकृति का बहुत बड़ा योगदान है। हवा, पानी और मिट्टी स्वस्थ रहेगी, तभी हम स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए पर्यावरण को संवारना होगा। धरती पर हरियाली लानी होगी। इसके लिए लोगों से पौधे लगाकर उसकी रक्षा करने का संदेश दिया।

पौधरोपण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन सह पूर्व अध्यक्ष भारत कश्यप ने कहा कि सेवा व मित्रता ही हमार मूलमंत्र है। शिविर में चिकित्सक डॉ. अजय कुमार, डॉ. एके सत्यम, डॉ. ललन कुमार, डॉ. स्मित, डॉ. अखिलेश कुमार, बिहार थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने सहयोग किया।