• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी ने विजयी पुलिस टीम को किया सम्मानित, जानें किसे मिली मात…

Jan 28, 2023

राज – 7903735887 

74 वेँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर नालंदा जिला वॉलीबॉल टीम और पुलिस के बीच सद्भावना मैच का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। जिसमें पुलिस टीम 2-1 से विजयी हुई। एसपी अशोक मिश्रा ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसी तरह उपविजेता टीम डीएसपी और परिचारी प्रवर के हाथों सम्मानित हुई।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि खेल से शरीर चुस्त रहेगा। इससे अनुशान में भी मजबूती आती है। समय-समय पर ऐसा आयोजन होना चाहिए। विशिष्ट अतिथित के रूप में मौजूद ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। पुलिस कर्मियों के स्वस्थ रहना अनिवार्य है। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नालंदा टीम के दीपक को दिया गया। पुलिस की टीम के संटू, रंजीत, शंकर ,नागेंद्र, इस्लाम, मनीष सराहनीय प्रदर्शन करते हुए खूब तालियां बटोरी। पुलिस टीम के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रमोद, टीम मैनेजर सार्जेंट अमित कुमार थे। इस मौके पर वॉलीबॉल संघ के सचिव विरेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।