• June 6, 2025 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी ने की क्राइम मीटिंग, जानें नया फरमान…

Feb 5, 2021

राज – 7903735887 

एसपी हरि प्रसाथ ने शुक्रवार को हरदेव भवन में क्राइम मीटिंग की। जिसमें सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष शामिल थे।
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों कोकहा कि क्राइम कंट्रोल के साथ शराब-बालू धंधे पर को समाप्त करना आवश्यक है। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी पुरस्कृत होंगे। वहीं, लापरवाह पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। एेसे अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई।

एसपी ने लंबित कांडों की जांच में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें पक्षपात नहीं होनी चाहिए। पंचायत व पैक्स चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो। सरस्वती पूजा को ले सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित करना अनिवार्य है। फरियादियों को इंसाफ दिलाना पुलिस का कर्तव्य है। ध्यान रहे कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं।
अपराध गोष्ठी में एएसपी अजय कुमार, सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार, राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव, महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता, हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद समेत अन्य इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे।