• June 6, 2025 11:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस दिवस: एसपी-डीएसपी व जवानों ने किया महादान…

Feb 27, 2023

राज- 7903735887 

बिहार पुलिस सप्ताह के समापन के मौके पर सोमवार को एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी, थानाध्यक्ष समेत पुलिस जवानों ने “लहू हमारा जन सेवा में” कार्यक्रम के तहत रक्तदान किया। बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। कई लोगों में ऐसा भ्रम है कि रक्तदान करने से वह कमजोर हो जाएंगे। ऐसा नहीं है। स्वस्थ लोग तीन माह में रक्तदान कर सकते हैं। पुलिस दिवस पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए। मंशा से जनता से जुड़कर पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग की है।

इस मौके पर डीएसपी ममता प्रसाद, मेजर कन्हैया सिंह, नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, दारोगा अमित कुमार, रजनीश कुमार, पवन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।