• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी की डोली निकलने के कुछ घंटे बाद घर से निकली बेटे की अर्थी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 23, 2023

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया है। मृतक गोपी बिगहा निवासी सोहावन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। जख्मी रसलपुर गांव के सुदर्शन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घंटे पहले ही राहुल ने अपनी बहन को विदा किया था।

परिवार ने बताया कि रात को राहुल की बहन की शादी थी। सुबह में दुल्हन की विदाई हुई। कुछ घंटे बाद राहुल और सुदर्शन एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाइक से चंडी गया था। चंडी से दोनों गोपी बिगहा लौट रहे थे। तभी मुबारकपुर गांव के पास किसी वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगते ही दोनों सड़क पर गिर गये। स्थानीय लोग दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने लगे। तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही गोपी बिगहा गांव में हाहाकार मच गया। जहां कुछ घंटे पहले मंगल गीत सुनाई दे रहे थे, वहीं महिलाओं की चीत्कार गूंजने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।