• June 6, 2025 11:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र ने पिता को मार दी गोली, जाने घटना…

Sep 6, 2024

राजा – 9334160742 

हरनौत थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर में गुरुवार को घात लगाये पुत्र ने पिता को गोली मार दी।गोली 60 वर्षीय विजय सिंह के कमर के पास लगी। कल्याणबिगहा अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया है।

ग्र्रामीणों की मानें तो विजय सिंह की पत्नी शिक्षिका हैं। वे बड़े बेटे के साथ रहती हैं। जबकि विजय सिंह, छोटे बेटे के साथ रहते हैं। वे पत्नी को रुपये सिर्फ बड़े बेटे को देने का विरोध करते थे। इसी से आक्रोशित हो बड़े पुत्र पप्पू ने पिता को गोली मार दी।
थानाध्यक्ष अबू तालीब अंसारी ने बताया कि घटना हुई है। किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।