• November 20, 2025 6:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल में दामाद की हत्या, जाने कांड…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2024

राजा-  7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के मई गांव के खंधा में शुक्रवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी ललटू सिंह यादव के रूप में की गई। युवक दो माह से मई गांव स्थित ससुराल में रह रहे थे। मृतक के नाक और कान से खून निकलने का निशान था। जिससे परिजन पीट-पीटकर हत का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
परिवार ने बताया कि युवक गुरुवार को दूसरा गांव गया था। जहां से शाम में लौट रहा था। देर तक ससुराल नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह में गामीणों ने खंधा में एक शव मिलने की खबर मिली। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान ललटू यादव के रूप में की गई। परिजन पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से मृतक का मोबाइल व बाइक बरामद हुई। कुछ ग्रामीण अवैध संबंध में हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के ससुराली पक्ष के लोगों का कहना है कि जहर देकर दामाद की हत्या की गई है। जबकि परिजन पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।