• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सास से अपमानित होने पर दामाद का जानलेवा कदम…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मढ़ारा गांव में ग्रामीणों के सामने सास से अपमानित होने पर दामाद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार शाम हुई। मृतक बृजनंदन पासवान का 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है। शुक्रवार की सुबह पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंज रही है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि युवक की शादी 2015 में अस्थावां थाना क्षेत्र के गोदाय बिगहा निवासी कैलाश पासवान की पुत्री विनीता से हुई थी। उन्हें 5 और 3 साल का दो पुत्र है। दिन दंपती में झगड़ा हुआ। जिसके बाद महिला के माता-पिता व भाई थाना पहुंचकर बेटी पर केस का दबाव बनाने लगे। महिला ने पति के साथ रहने की बात कह केस करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सभी गांव आएं। गांव में ग्रामीणों के सामने सास ने दामाद को गाली-गलौज करते उसका कॉलर पकड़ लिया।

जिससे आहत युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।