• February 25, 2026 1:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल से दामाद की निकली अर्थी, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2023

राज- 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर ससुराल आए दामाद की मौत हो गई। मृतक नूरसराय के चरुई बेलदारी निवासी बाले चौहान का पुत्र राम बच्चन चौहान है। हादसा के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। ममौके पर पहुंची पुलिस वान जब्त कर ली। दामाद की मौत के बाद गांव में परिवार की दहाड़ गूंजने लगी।
परिजनों ने बताया कि युवक छठ में ससुराल आया था। शाम में शौच से लौटने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर वह जख्मी हो गया। परिजन जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज करेगी। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है।