• November 20, 2025 5:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुर के दाह संस्कार के बाद दामाद की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2024

राज – 7903735887 

ससुर की मौत के कुछ घंटे बाद दामाद की भी मौत हो गई। दरअसल, परिवार के साथ दामाद, ससुर का दाह संस्कार करने सोमवार को बाढ़ गया था। जहां से लौॅटने के दौरान सरमेरा थाना के मदनचक गांव के पास ऑटो सड़क किनारे गड्‌ढ़े में पलट गई। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य सवार जख्मी हो गए।

मृतक सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी विजय राम का 38 वर्षीय पप्पू राम है। मृतक कतरीसराय थाना क्षेत्र के दरवेशपुरा गांव से ससुर के दाह संस्कार में गया था। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

परिवार ने बताया कि एकाएक ऑटो के सामने ग्रामीण आ गया। जिसे बचाने में ऑटो सड़क किनारे 20 फीट गहरे गड्‌ढ़े में पलट गया। जिससे पांच सवार जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। उसी दौरान पप्पू राम की मौत हो गई। जख्मी लोगों में बिंदा राम, रमणी देवी, विजय राम, पुनिता कुमारी, समुदी देवी और एक बच्चा शामिल है।